बीडीओ ने किया पहाडि़या प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

जामा प्रखंड: विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने शनिवार को प्रखंड के थानपुर स्थित जनजातीय आवासीय पहाडि़या प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने कक्षा एक से पांच तक कुल 60 छात्रों में से मात्र 4 छात्र ही को उपस्थित पाया, जबकि चार शिक्षकों में से तीन 15 दिसंबर से ही बिना कारण नदारद […]

विज्ञापन

जामा प्रखंड: विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने शनिवार को प्रखंड के थानपुर स्थित जनजातीय आवासीय पहाडि़या प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने कक्षा एक से पांच तक कुल 60 छात्रों में से मात्र 4 छात्र ही को उपस्थित पाया, जबकि चार शिक्षकों में से तीन 15 दिसंबर से ही बिना कारण नदारद थे.

नदारद रहने वाले शिक्षकों में नरेंद्र केसरी, सविता देवी, व राम पुजहर शामिल हैं. छात्रों ने बीडीओ को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया. जबकि प्रधानाध्यापक गुरुपद महतो ने वर्ष 2007 से दरी, कंबल, बेडसीट की आपूर्ति नहीं किये जाने, विद्यालय परिसर का ट्रांसफॉर्मर जून 2014 से खराब पड़े रहने आदि की जानकारी दी. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपिन चंद्र झा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola