माध्यमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक, इसी महीने होगा जिला सम्मेलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को दिवाकर महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आय-व्यय,भवन निर्माण, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की आय-व्यय की छाया प्रति हस्तगत एवं जिला सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गई. श्री महतो ने कहा कि जनवरी माह में जिला सम्मेलन एवं उसके तुरंत बाद प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को दिवाकर महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आय-व्यय,भवन निर्माण, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की आय-व्यय की छाया प्रति हस्तगत एवं जिला सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गई. श्री महतो ने कहा कि जनवरी माह में जिला सम्मेलन एवं उसके तुरंत बाद प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित की जायेगी. श्री महतो ने कहा कि जिला सम्मेलन के साथ-साथ जिला स्तरीय शिक्षक संघ का चुनाव भी की जायेगी. जिससे प्रखंड स्तर की कमेटी मजबूत होगी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी रहेंगी. संगठन की मजबूती प्रदान करने को लेकर अजय कुमार गुप्ता व जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अनंतलाल खिरहर को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी.मौके पर नंदकुमार ठाकुर, दिलीप कुमार झा, शंकर प्रसाद, संतोष कुमार, अशोक कुमार साह, काशीनाथ महतो, खुदीराम बेदिया,रघुनाथ यादव, आशीष कुमार, बबन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार हेमंत शर्मा आदि उपस्थित थे………………………………फोटो10 डीएमके: 32जिला सम्मेलन पर विचार करते शिक्षक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola