एसकेएमयू-1//सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का मना स्थापना दिवस// छात्र-छात्राओं की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारा ध्येय : वीसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 9:03 PM
संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम के साथ निर्माणाधीन दिग्घी परिसर में प्रति कुलपति प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने संताल हूल के अमर नायक सिदो कान्हू के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर किया. बाद […]
संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम के साथ निर्माणाधीन दिग्घी परिसर में प्रति कुलपति प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने संताल हूल के अमर नायक सिदो कान्हू के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर किया. बाद में तमाम पदाधिकारियों, शिक्षक -कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया. अपने वक्तव्य में कुलपति प्रो अहसन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की आकांक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में वे निरंतर काम कर रहे हैं. सत्र को नियमित करना, छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निकालकर बाहर लाना, उन्हें तराशना तथा उनके गुणों से उनके व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की निरंतर कोशिशें हो रही है. विश्वविद्यालय का यह दायित्व भी है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपने विश्वविद्यालय परिसर का सपना भी जल्द पूरा होगा और विश्वविद्यालय का कुछ विभाग अतिशीघ्र इस नये कैंपस में कार्य करने लगेगा.उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की और उनके अधिक सहयोग व समय की जरूरत बतायी, ताकि विश्वविद्यालय अपने मुकाम को हासिल कर पाये. प्रोवीसी रामयतन प्रसाद ने विवि की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया और इसके विकास के लिए सामूहिक पहल पर जोर दिया. विभिन्न विभागों के शिक्षक, पदाधिकारी एवं छात्रों ने भी अपने विचार रखे. मंच संचालन डॉ अजय सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण अधिष्ठाता विनोद कुमार झा ने किया. ——————-संबंधित तस्वीरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










