पांच मजदूर जख्मी, पांच मवेशी मरे

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर : दुमका–सिउड़ी पथ पर सादीपुर के पास मंगलवार की अहले सुबह मवेशियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रक में सवार पांच मजदूर घायल हो गये. चालक व अन्य दो को भी चोट आयी है. हादसे में ट्रक से दबकर पांच मवेशियों की मौत हो […]

विज्ञापन

रानीश्वर : दुमकासिउड़ी पथ पर सादीपुर के पास मंगलवार की अहले सुबह मवेशियों से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रक में सवार पांच मजदूर घायल हो गये. चालक अन्य दो को भी चोट आयी है. हादसे में ट्रक से दबकर पांच मवेशियों की मौत हो गयी.

घायलों को सीएचसी रानीश्वर में भरती कराया गया. जहां से उन्हें भागलपुर दुमका रेफर कर दिया गया. दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मवेशी से लदा ट्रक बिहार के पीरपैंती से पश्चिम बंगाल के ईलमबाजार ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola