चककमरदहा गांव में मारपीट दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 10:04 PM
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के चककमरदहा गांव के आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से थाना में मामला दर्ज किया गया है. पहला पक्ष सेविका लवली बीबी ने लखाई खान व माया बीबी को आरोपी बनाया है. लवली ने आरोपियों […]
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के चककमरदहा गांव के आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से थाना में मामला दर्ज किया गया है.
पहला पक्ष सेविका लवली बीबी ने लखाई खान व माया बीबी को आरोपी बनाया है. लवली ने आरोपियों पर उनके साथ मारपीट किये जाने तथा सोने का चेन व कान की रिंग छीन लेने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरे पक्ष की ओर से उसमान शेख ने लवली बीबी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसमान ने लवली बीबी पर उनके घर से दस हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










