ढ़ाई वर्षीय बच्चा गिरा, दर्दनाक मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 9:04 PM
हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट के समीप टेंपो से ढ़ाई वर्षीय बच्चे के गिर जाने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गयी़ मृत बालक संतोष, विष्णु राउत का पुत्र था. श्री राउत चिहुंटिया महतो पट्टी का रहने वाला है़ संतोष को उसकी मां साथ लेकर टेंपो से नाना महेंद्र राउत के घर […]
हंसडीहा : हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट के समीप टेंपो से ढ़ाई वर्षीय बच्चे के गिर जाने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गयी़ मृत बालक संतोष, विष्णु राउत का पुत्र था. श्री राउत चिहुंटिया महतो पट्टी का रहने वाला है़ संतोष को उसकी मां साथ लेकर टेंपो से नाना महेंद्र राउत के घर कुरमाहाट जा रही थी. क्रम में घटना घटी.
घटना के बाद टेंपो मालिक सह चालक मिनाज अंसारी गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गये़ इससे स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित होकर दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया़ घटना की सूचना मिलने के साथ हंसडीहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृत बच्चे की घायल मां को इलाज के लिए सरैयाहाट ले गयी. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मृतक के परिवार को नकद पांच हजार सहायता राशि देकर जाम को हटवाया़ मामले में हंसडीहा थाना द्वारा टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










