पेज 3 टॉप बाक्स/// सेवानिवृत्त बैंककर्मी बने ठगी का शिकार// एटीएम का ऑनलाईन रिन्युअल कराने के लिए फोन पर पूछा कोड, 24800 की कर ली निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 12:03 AM
संवाददाता, दुमकादुमका शहर के रसिकपुर में विवेकानंद पथ में रहने वाले एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी ही ठगी का शिकार बन गये. उन्हें फोन कर एक शख्स ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के पटना मुख्य शाखा का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का ऑनलाईन रिन्युअल कराने की बात कहकर कॉल किया और पहले एटीएम का नंबर पूछा, […]
संवाददाता, दुमकादुमका शहर के रसिकपुर में विवेकानंद पथ में रहने वाले एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी ही ठगी का शिकार बन गये. उन्हें फोन कर एक शख्स ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के पटना मुख्य शाखा का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का ऑनलाईन रिन्युअल कराने की बात कहकर कॉल किया और पहले एटीएम का नंबर पूछा, फिर नया पीन जेनरेट करने के लिए पुराने पीन को भी हासिल कर लिया. कहा गया कि उन्हें एक रजिस्ट्रेशन का मैसेज मिलेगा. इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई मैसेज मिले. अचानक उनकी नजर एक मैसेज पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गये. यह मैसेज 20 हजार रुपये की निकासी के थे. उन्होंने एसबीआई को फोन किया, फिर संपर्क नहीं होने पर टॉल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरत एटीएम को लॉक करवाया. इसी बीच इंटरनेट से 12 बार में 24580 रुपये की छोटी-छोटी निकासी भी कर ली गयी. सेवानिवृत्त बैंककर्मी ए शील को कॉल करने वाले शख्स ने जिस नंबर से कॉल किया था,उसने अपना नाम कुलदीप शर्मा बताया था. बहरहाल देर शाम तक इस शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










