आस्था ही सबसे बड़ी शक्ति और यह ऊर्जा का श्रोत है
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ सोमवार को नंदी चौक के समीप मुख्य सूचना शिविर के मयुराक्षी कला मंच से किया गया. झारखंड सरकार के संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र सिंह व मंत्री अणपूर्णा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने […]
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ सोमवार को नंदी चौक के समीप मुख्य सूचना शिविर के मयुराक्षी कला मंच से किया गया. झारखंड सरकार के संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र सिंह व मंत्री अणपूर्णा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया.
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनता व अधिकारियों को संबोधित किया. कहा कि श्रावणी मेला करोड़ों लोगों की आस्था के साथ जुड़ी हुई है. पूरे विश्व के आकर्षण का केंद्र है. इसकी ताकत हमें ज्यादा ऊर्जा देती है. सेवा की भावना से कांवरियों की सेवा व ख्याल रखना पहला कर्तव्य होगा. मेले में श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा मिले इसकी सुनिश्चितता करनी है.
उन्होंने कहा :श्रावणी मेले को लेकर वे जानकारी लेते रहेंगे. श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो उसका पूरा ख्याल प्रशासन को रखने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि आस्था सबसे बड़ी शक्ति है आस्था ही ऊर्जा का श्रोत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










