जनाकांक्षाओं के अनुरुप सरकार उठायेगी कदम : डॉ लुइस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 9:04 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाचौथी विधानसभा के इस पहले सत्र में उपराजधानी दुमका में हाइकोर्ट के बेंच की स्थापना का निर्णय कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हाई कोर्ट बेंच के गठित होने से यहां न सिर्फ लोगों को सस्ता-सुलभ और शीघ्र न्याय मिल पायेगा, वहीं विकास और रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. मामले में अपनी […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाचौथी विधानसभा के इस पहले सत्र में उपराजधानी दुमका में हाइकोर्ट के बेंच की स्थापना का निर्णय कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हाई कोर्ट बेंच के गठित होने से यहां न सिर्फ लोगों को सस्ता-सुलभ और शीघ्र न्याय मिल पायेगा, वहीं विकास और रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. मामले में अपनी प्रतिक्रिया में कल्याण मंत्री सह दुमका की विधायक डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि पहले सत्र में यह पहला निर्णय दुमका के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि अपने चुनावी संकल्प में उन्होंने इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा था. यही वजह थी कि उपराजधानी दुमका के सर्वांगीण विकास के साथ हाइकोर्ट बेंच उनके घोषणा पत्र का पहला मुद्दा था. उन्होंने कहा कि यह सरकार जन भावनाओं और जनाकांक्षाओं के अनुरूप हर आवश्यक कदम उठायेगी और उसे धरातल पर उतारेगी. हाइकोर्ट बेंच के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी करायी जायेगी. दुमका में हॉस्पिटल की व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा रिंग रोड को भी जल्द पूरा करवाने के विषय पर उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की है. —————-फोटोडॉ लुईस मरांडी—————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola