शिलान्यास के 11 महीने बाद भी काम शुरू नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 11:04 PM

विज्ञापन

रामगढ़ . शिलान्यास के 11 महीने बाद भी हंसडीहा-रामगढ़ रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व दुमका के सांसद शिबू सोरेन के द्वारा रामगढ़ चौक में 25 फरवरी 2014 को रामगढ़-हंसडीहा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास किया गया था. पथ निर्माण विभाग द्वारा इस पथ को […]

विज्ञापन

रामगढ़ . शिलान्यास के 11 महीने बाद भी हंसडीहा-रामगढ़ रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व दुमका के सांसद शिबू सोरेन के द्वारा रामगढ़ चौक में 25 फरवरी 2014 को रामगढ़-हंसडीहा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शिलान्यास किया गया था. पथ निर्माण विभाग द्वारा इस पथ को बनवाया जाना था. सड़क नहीं बनने से मोहनपुर, मोहरिया, भालसुमर, हाटगम्हरिया,परमा, सिलठा, पहाड़पुर समेत दर्जनों गांवों के लोग इससे प्रभावित है.पल्स पोलियो अभियान की तैयारी शुरूरामगढ़ . पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बीडीओ राजकिशोर प्रसार ने पल्स पोलियो टास्क फोर्स के साथ विकास भवन में बैठक की. इस बैठक में 18 जनवरी को प्रखंड के सभी 171 पल्स पोलियो बूथों को सजाये जाने का निर्देश दिया गया. रामगढ़ चौक तथा हंसडीहा चौक में 20 जनवरी को चलंत बूथ बनाने का निर्णय लिया गया. 19 ,20 जनवरी आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिकाएं डोर टू डोर पोलियो का खुराक पिलायेंगी. बैठक में रामगढ़ चिकित्सा पदाधिकारी संजीव मिश्रा, ग्रेसी किस्कू एवं अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola