एसपी कॉलेज में सोहराय पर्व कल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 11:04 PM
दुमका . संताल परगना महाविद्यालय में शुक्रवार को सोहराय पर्व मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, कुलपति डॉ प्रो कमर अहसन, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू, शिव कुमार बास्की उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का शुभांरभ शिवपहाड़ से आइटीआइ कॉलेज तक छात्र-छात्राओं द्वारा सोहराय नृत्य प्रस्तुत कर किया जायेगा. […]
दुमका . संताल परगना महाविद्यालय में शुक्रवार को सोहराय पर्व मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, कुलपति डॉ प्रो कमर अहसन, उपायुक्त हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू, शिव कुमार बास्की उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का शुभांरभ शिवपहाड़ से आइटीआइ कॉलेज तक छात्र-छात्राओं द्वारा सोहराय नृत्य प्रस्तुत कर किया जायेगा. मुख्य समारोह कॉलेज प्रांगण में ही होगा. प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. सफल आयोजन की तैयारी में राजीव बास्की, सिद्धोर हांसदा, संतोष कुमार मरांडी, राजेंद्र मुर्मू, सुनीता सोरेन, शिलवंती किस्कू, दिनेश मुर्मू जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










