सदस्यता अभियान को लेकर कैंप आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 11:04 PM
दुमका . जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को शहर के दुधानी स्थित टावर चौक में शिविर लगाया जायेगा. इसकी जानकारी अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान को बल प्रदान करने के लिए प्रखंडवार पर्यवेक्षक का मनोनयन […]
दुमका . जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को शहर के दुधानी स्थित टावर चौक में शिविर लगाया जायेगा. इसकी जानकारी अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान को बल प्रदान करने के लिए प्रखंडवार पर्यवेक्षक का मनोनयन किया गया है. जिसमें दुमका के लिए डा सुशील मरांडी, शिकारीपाड़ा प्रो मनोज अंबष्ठ, जामा संजीत सिंह व अरविंद कुमार, रामगढ़ मार्शल मरांडी, रानीश्वर महेश राम चंद्रवंशी, मसलिया तोबियस मुर्मू, जरमुंडी सागेन मुर्मू, गोपीकांदर भागवत राउत शामिल हैं. …………………………….शिक्षक संघ की बैठक 10 कोदुमका . झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक 10 जनवरी को शिक्षक संघ भवन में होगी. इस बैठक में जिला सम्मेलन, संघ भवन के निर्माण एवं शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया जायेगा. इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










