काठीकुंड में सघन ऑपरेशन शुरू
दुमका : दुमका के काठीकुंड इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है. गुरुवार को अभियान में सीआरपीएफ की और तीन कंपनी और जेजे (झारखंड जगुआर) की दो कंपनी को लगाया गया. सीआरपीएफ की दो कंपनी गत दो जुलाई को ही भेजी गयी थी. जब नक्सली हमले में पाकुड़ के […]
दुमका : दुमका के काठीकुंड इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है. गुरुवार को अभियान में सीआरपीएफ की और तीन कंपनी और जेजे (झारखंड जगुआर) की दो कंपनी को लगाया गया. सीआरपीएफ की दो कंपनी गत दो जुलाई को ही भेजी गयी थी.
जब नक्सली हमले में पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार समेत छह पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. डीआइजी दुमका प्रिया दूबे ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. ऑपरेशन में पाकुड़ पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है. ऑपरेशन में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. एसपी पर हुए हमले को लेकर कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं. जिनकी जांच की जा रही है.
नक्सलियों के खिलाफ एफआइआर
दुमका कोर्ट : नक्सलियों द्वारा 2 जुलाई को पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार एवं अन्य पुलिस जवानों पर हमला करने तथा उनकी हत्या एवं जख्मी करने की घटना को लेकर काठीकुंड थाना में नक्सली एरिया कमांडर प्रवील दा, ताला दा, दाउद एवं जोसेफ तथा 25-30 अन्य अज्ञात माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर ली है. काठीकुंड थाना कांड संख्या 55/13 में इन नक्सलियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 326, 307, 302, 427 एवं 27 शस्त्र अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह प्राथमिकी काठीकुंड थाना प्रभारी अशोक कुमार के बयान पर दर्ज हुई है.
घटना स्थल से पुलिस द्वारा जब्त की गयी सामग्री : एसएलआर का खोका 41 पीस, एके 47 का खोका 15 पीस, इंसास का खोका एक पीस, एके 47 का जिंदा गोली एक पीस, मिसफायर गोली 2 पीस, 303 का खोका 2 पीस, 303 का जिंदा गोली एक पीस
मिस फायर गोली 2 पीस एके 47 का पिस्टल ग्रीप टूटा हुआ 1 पीस काला रंग का जूता 1, प्लास्टिक चप्पल 1, चितकबरा रंग की एक टोपी, एक गमछा में बंधा हुआ कमीज और 2 लीटर का एक गैलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










