ओके ::: सेवानिवृत्त डा उमाशंकर को दी विदाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 11:02 PM

विज्ञापन

गुरु का अर्थ, छात्रों के अहंकार को दूर करना : प्रतिकुलपतिजिस स्कूल में पढ़ा, वहीं का शिक्षक बनकर सेवा करने का अवसर सौभाग्य : डॉ उमाशंकरप्रतिनिधि, दुमकाप्लस टू जिला स्कूल दुमका के प्रशाल में बुधवार को हिंदी संकाय के शिक्षक डॉ उमा शंकर जायसवाल के सेवानिवृत्ति पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी […]

विज्ञापन

गुरु का अर्थ, छात्रों के अहंकार को दूर करना : प्रतिकुलपतिजिस स्कूल में पढ़ा, वहीं का शिक्षक बनकर सेवा करने का अवसर सौभाग्य : डॉ उमाशंकरप्रतिनिधि, दुमकाप्लस टू जिला स्कूल दुमका के प्रशाल में बुधवार को हिंदी संकाय के शिक्षक डॉ उमा शंकर जायसवाल के सेवानिवृत्ति पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी. स्कूल के प्राचार्य व छात्रों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया. कार्यक्रम का संचालन राजीव लोचन सिंह ने किया. प्रोवीसी डॉ राम यतन प्रसाद ने कहा कि गुरु का अर्थ छात्रों के अहंकार को दूर करना है. डॉ जायसवाल ने अपने सेवाकाल में छात्रों की समस्या को जाना और उन्हें दूर किया. डीइओ सतीश चंद्र सिंकू ने कहा कि साहित्य व्यक्ति के जीवन को सुसंस्कृत व अनुशासित रखता है. इन्होंने शिक्षण कार्य के अलावा साहित्य की भी सेवा की है और सेवानिवृत्ति के बाद भी आगे ऐसा करते रहे, मेरी यही कामना है. इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद कुमार झा, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डा अमरनाथ झा, सहायक कुलसचिव राजकुमार झा, जिला स्कूल के प्राचार्य नवल किशोर मिश्रा, प्लस टू संकाय के प्रभारी इनाउल हक अंसारी, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता, शिक्षक कामाख्या नारायण सिंह, महेंद्र राजहंस, रमेश मिश्र, डा सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार सिन्हा, संतोष जायसवाल, विजय कुमार दूबे, शिवनारायण दर्वे समेत शहर के गणमाण्य व्यक्ति स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे. …………………………..फोटो 26 डीएमके -फेयरवेल 1/2 – मंच पर आसीन प्रतिकुलपति डा रामयतन प्रसाद व अन्य़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola