कहीं ठप ना हो जाय बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2014 4:48 AM
दुमका : उपराजधानी दुमका के एक बड़े क्षेत्र में किसी भी वक्त बिजली की आपूर्ति ठप हो सकती है. दरअसल दुमका के महुआडंगाल स्थित पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए के तीन और दस एमवीए के जो एक पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं, उनका रख-रखाव पर विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रही है. पांच […]
दुमका : उपराजधानी दुमका के एक बड़े क्षेत्र में किसी भी वक्त बिजली की आपूर्ति ठप हो सकती है. दरअसल दुमका के महुआडंगाल स्थित पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए के तीन और दस एमवीए के जो एक पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं, उनका रख-रखाव पर विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रही है. पांच एमवीए के तीन में से एक पावर ट्रांसफॉर्मर है, उसकी स्थिति खराब है. यह ट्रांसफॉर्मर किसी भी दिन जल सकता है. दरअसल इस पावर ट्रांसफॉर्मर से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है.
रिसाव को बंद करने के लिए कोई मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गयी है. ऐसे में इस पावर ट्रांसफॉर्मर के खराब होने का खतरा बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक यह पावर ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ, तो हिजला और फीडर नंबर दो में आपूर्ति ठप हो जायेगी. फीडर दो का क्षेत्र बहुत बड़ा है. जिसमें डंगालपाड़ा, डीसी चौक, राजभवन का क्षेत्र और लखीकुंडी जैसा इलाका पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










