अस्पताल में कुव्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2014 3:35 AM
विज्ञापन
डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण दुमका : सदर अस्पताल में कु व्यवस्था का आलम बरकरार है. दीवारों में सीलन, चहुंओर गंदगी व दरुगध से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है. पेइंग वार्ड में भरती होने वाले मरीजों के परिजन को अपने स्तर से सफाई करानी पड़ती है. अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर […]
विज्ञापन
डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
दुमका : सदर अस्पताल में कु व्यवस्था का आलम बरकरार है. दीवारों में सीलन, चहुंओर गंदगी व दरुगध से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है. पेइंग वार्ड में भरती होने वाले मरीजों के परिजन को अपने स्तर से सफाई करानी पड़ती है. अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है.
साफ पानी के लिए बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ती हैं. सोमवार को डीसी हर्ष मंगला डीडीसी रामाशंकर प्रसाद के साथ जब सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्हें भी अव्यवस्था देखकर आश्चर्य हुआ. न तो डियूटी रोस्टर के मुताबिक चिकित्सक अस्पताल में थे और न ही कई कर्मचारी.
डीसी ने प्रसव कक्ष, शिशु कक्ष, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आउटडोर, नेत्र चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया तथा गड़बड़ियों को सुधारने का निर्देश दिया. प्रसव कक्ष में रखे स्टरलाइजर पर धूल की परत जमीं थी. उसके अंदर देखने पर डीसी ने जंग लगा पाया. कहा. स्टरलाइजर को ही स्टरलाइज करने की जरूरत है.
खराब व जंग लगे साइड टूल को बदलवाने तथा रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था के लिए आवश्यक बल्ब और टयुब लाइट लगवाने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










