ePaper

शान से लहराया तिरंगा, दी सलामी

Updated at : 17 Aug 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
शान से लहराया तिरंगा, दी सलामी

दुमका : 72 वां स्वतंत्रता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. उसके बाद विभिन्न सरकार व गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया. संताल परगना के आयुक्त भगवान दास, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त मुकेश कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण […]

विज्ञापन

दुमका : 72 वां स्वतंत्रता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. उसके बाद विभिन्न सरकार व गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया. संताल परगना के आयुक्त भगवान दास, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त मुकेश कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया. आयुक्त भगवान दास ने अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन करते हुए झंडे को सलामी दी और देश के शहीदों को नमन किया.

उपायुक्त मुकेश कुमार ने समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कर समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए बधाई दी. श्री कुमार ने देश के सपूतों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और अक्षुण्ण बनाये रखने में शहीदों के अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. वहीं सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने, एसपी काॅलेज में डॉ प्रमोदिनी हांसदा, एसपी महिला कॉलेज में डॉ पुष्पारानी प्रसाद ने झंडा फहराया.

राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय खूटा बांध में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, ला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र दूबे, कुमारपाड़ा स्थित दुमका पब्लिक स्कूल में प्राचार्य बलराम दास, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह गांधी, मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष रामानंद यादव, जन नायक कर्पूरी विचार केंद्र के अध्यक्ष राधा रमण ठाकुर, डाॅ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियरल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अरविंद वर्मा, एसएस विद्या बिहार में सचिव निशांत विक्रम सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍ कार्यालय में सुजीत कुमार ने, छात्र चेतना संगठन कार्यालय में राजीव मिश्रा, झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जदयू कार्यालय में सुधेश सिंह, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष निवास मंडल, हिंद क्लब में महेश राम चंद्रवंशी, इंडियन युथ क्लब में नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एवं संताल परगना महाविद्यालय के हॉस्टल नंबर पांच में कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने नगर परिषद‍् में अध्यक्ष श्वेता झा, पटेल सेवा संघ में अध्यक्ष अशोक कुमार राउत ने, शास्त्री स्मारक राजकीय मध्य विद्यालय में अनुनिता सेन ने झंडोत्तोलन किया.

सरकारी कार्यालय व स्कूलों में हुआ झंडोत्तोलन
मसलिया व दलाही. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दुलाली सोरेन,आदिम जन जाति पहाड़िया आवासीय मध्य विद्यालय मसलिया में बीडीओ संजय कुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका सीमा दत्ता व एस वाय हाई स्कूल दलाही व मॉडल स्कूल मसलिया में प्रभारी प्रधानाध्यपक काशीनाथ महतो, बीआरसी में बीपीओ उषा किरण हांसदा, टोंगरा थाना में थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने ध्वजारोहण किया. इधर, मॉडल स्कूल मसलिया व सर्वेश्वर यादव उच्च विद्यालय दलाही के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि एसपी महिला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मो हनीफ, समाजसेवी बामा प्रसाद यादव, गौरीशंकर यादव, वारिद वरण ठाकुर, विनय भूषण झा, प्रेमलता भगत, तरुण सेन मौजूद थे.
वहीं रानीश्वर प्रखंड परिसर में बीडीओ सह सीओ ज्ञानेंद्र, पंचायत समिति का प्रमुख अशोक किस्कू, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार दत्त तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रमुखों के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया़ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष उत्तम पाल ने महिशबाथान में, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगानंद सरकार, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नकुल चंद्र साहा, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ दत्त ने रघुनाथपुर में झंडोत्तोलन किया़ एमजी इंटर काॅलेज में प्राचार्य ब्रजभूषण साहा, डिग्री काॅलेज में प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान, बीएड कालेज तोकीपुर में प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola