नक्सली रामलाल की बेटी को हुआ डायरिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2014 5:18 AM
दुमका कोर्ट : जेल में बंद भाकपा माओवादी जोनल कमांडर रामलाल राय की डेढ़ वर्षीय बेटी को केंद्रीय कारा प्रशासन ने मंगलवार को सदर अस्पताल में भरती कराया. रामलाल की पत्नी पानमुनी मुमरू उर्फ दीपिका मुमरू जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि रामलाल की बेटी को उल्टी व दस्त होने लगा था. […]
दुमका कोर्ट : जेल में बंद भाकपा माओवादी जोनल कमांडर रामलाल राय की डेढ़ वर्षीय बेटी को केंद्रीय कारा प्रशासन ने मंगलवार को सदर अस्पताल में भरती कराया. रामलाल की पत्नी पानमुनी मुमरू उर्फ दीपिका मुमरू जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि रामलाल की बेटी को उल्टी व दस्त होने लगा था. जिसके बाद कारा चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करने की अनुशंसा कर दी.
पानमुनी एक साल से अपनी बच्ची के साथ न्यायिक हिरासत में है. उस पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 21/13, काठीकुंड थाना कांड संख्या 52/12 एवं सेशन केस नंबर 138/13 दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










