विस्फोटक लदा वाहन जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2014 5:13 AM
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर पेट्रोल पंप के पास शिकारीपाड़ा पुलिस द्वारा जब्त किये गये एक ट्रक अवैध विस्फोटक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जब्त किया गया ट्रक जेएच 12 डी-9369 कोडरमा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त वाहन […]
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर पेट्रोल पंप के पास शिकारीपाड़ा पुलिस द्वारा जब्त किये गये एक ट्रक अवैध विस्फोटक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जब्त किया गया ट्रक जेएच 12 डी-9369 कोडरमा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त वाहन में 2500 किलो विस्फोटक था.
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थाना प्रभारी सुमन कुमार सुमन के बयान पर वाहन मालिक कोडरमा निवासी रूपक सिंह तथा चालक नंद किशोर मेहता के विरुद्ध धारा 4, 5 एवं 6 विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चालक नंद किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










