Dhanbad News: ग्रामीण जमीन का कागज दें, पाथुरिया में बनायेंगे स्टेडियम : स्वास्थ्य मंत्री

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पाथुरिया मैदान में अंकुर दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह

विज्ञापन

पाथुरिया मैदान में अंकुर दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोहसिंदरी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा वाला स्टेडियम : विधायक

गोविंदपुर.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गाेविंदपुर के पाथुरिया में स्टेडियम का निर्माण कराने की बात कही है. इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से जमीन के कागजात उपलब्ध कराने की मांग की है. मंत्री श्री अंसारी रविवार को पाथुरिया मैदान में न्यू झारखंड क्लब की ओर से आयोजित अंकुर दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों में यदि बोरो टीम पुरस्कार ले जाती है, तो यह दुखद है. फाइनल मैच में अभिजीत पुलिस ग्रुप ने बाबा स्पोर्टिंग क्लब बोरिया मोड़ को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. समारोह में विशिष्ट अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि वह सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा स्टेडियम बनवायेंगे, जहां आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी. उन्होंने पाथुरिया में स्टेडियम बनाने में भी सहयोग करने की बात कही. उन्होंने आयोजकों से बोरो प्लेयर नहीं मंगाकर ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की अपील की. पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री श्री अंसारी ने विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक व विधायक चंद्रदेव महतो ने उपविजेता टीम को 70 हजार का चेक प्रदान किया. समारोह को झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, अताउल अंसारी, पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, अनवर अंसारी, पैगाम अली, मो इकबाल, हलधर दास, संदीप दास, अली हुसैन, मोहसिन, आफताब, इस्लाम, अयूब, ताहिर, अमीन, हासिम, परवेज, रहमतुल्लाह, अख्तर हुसैन, राजू अंसारी, विजय दास, अजय दास, राजेश दास आदि शामिल थे. अध्यक्षता पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी एवं संचालन मो इकबाल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola