धनबाद सीट से नामांकन का आज अंतिम दिन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 1:21 AM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रेक्षक पहुंचे धनबाद

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद.

लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई सोमवार को है. सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक ही इच्छुक प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं. नामांकन के अंतिम दिन यहां चुनाव प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे. 25 मई को धनबाद सीट के लिए मतदान होना है. यहां से प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है. सोमवार को भी कुछ प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नौ मई को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिये जा सकते हैं. इसके बाद यहां प्रत्याशियों को सिंबल दिया जायेगा. इधर, निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सभी प्रेक्षक धनबाद पहुंचे गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने रविवार को सामान्य प्रेक्षक अनूप खिनची से सर्किट हाउस में औपचारिक मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. मुलाकात के दौरान श्री खिनची ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त से जानकारी ली. इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, सहायक आयुक्त उत्पाद संजय मेहता, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार मौजूद थे. यहां के लिए दोनों व्यय प्रेक्षक 29 अप्रैल को ही पहुंच गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola