नये सामुदायिक भवन से सवा लाख की सामग्री की चोरी
Updated at : 26 Jun 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

सामुदायिक भवन से चोरी
विज्ञापन
बरोरा
. हरिणा पंचायत की नावाडीह बस्ती स्थित शिव मंदिर के समीप बीसीसीएल के सीएसआर फंड से बने सामुदायिक भवन का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने भवन में रखा सवा लाख रुपए की भवन में लगायी जाने वाली सामग्री की चोरी कर ली. इस मामले में संवेदक लेढीडूमर निवासी राहुल कुमार सिंह ने बरोरा पुलिस से शिकायत की है. बरोरा पुलिस ने जांच शुरू की. शिकायत में कहा गया है कि 30 बोरा सीमेंट,18 बोरा पुट्टी, 30 पेटी टाइल्स, मशीन, टुल्लू पंप, ड्रॉम, गैंता, कुदाल, कड़ाही, बिजली की सामग्री को भवन के रसोई घर में रखा गया था. मंगलवार सुबह जब मिस्त्री काम करने पहुंचा, तो भवन का दरवाजा खुला मिला और सामान गायब मिले. संवेदक राहुल कुमार ने चोरी गयी निर्माण सामग्री की कीमत सवा लाख रुपये बतायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




