Dhanbad News: घर में प्रसव के दौरान महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 2:13 AM
Dhanbad News:बाघमारा की घटना, नवजात पूरी तरह से स्वस्थ
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बाघमारा थाना क्षेत्र की रहने वाली शीला देवी की घर में प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. शनिवार देर रात परिजन गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार शीला देवी ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया. प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. अधिक रक्तस्राव और कमजोरी की शिकायत के बाद परिजन घबरा गये और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. चिकित्सकों ने मौत की वजह प्रसव के दौरान जटिलताओं और अत्यधिक रक्तस्राव हाेना बताया है. राहत की बात यह है कि नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे की देखभाल की जा रही है. महिला का शव देर रात तक एसएनएमएमसीएच में ही पड़ा हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










