Dhanbad News: वासेपुर में जल संकट को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: वासेपुर में जल संकट को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News: तीन-चार दिनों में समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Dhanbad News: तीन-चार दिनों में समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर वार्ड संख्या 14 के विभिन्न मुहल्लों के पेयजल संकट को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद मो निसार आलम के नेतृत्व में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान निगम निगम के खिलाफ भी नारेबाजी की. बाद में नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर अविलंब समस्या का निदान करने की मांग की. लोगों ने कहा कि मटकुरिया रोड, लाल टोला, काली मंदिर बस्ती, न्यू कॉलोनी, महतो टोला और नवी नगर सहित आसपास में पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है. कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. पार्षद ने बताया कि पेयजल विभाग की ओर से कहा गया है कि सोमवार को कनीय अभियंता प्रभावित क्षेत्र पहुंच कर जल संकट का कारण जानेंगे.

बोरिंग से नहीं आता है पानी

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है. कई स्थानों पर जलस्रोत समाप्त हो चुके हैं. ऐसे में सरकारी जलापूर्ति ही लोगों के लिए एकमात्र सहारा है. लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. बोरिंग से भी पानी नहीं आता है.

चरणबद्ध होगा आंदोलन

लोगों ने चेतावनी दी कि तीन-चार दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे. इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग, नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी. मौके पर शाहनवाज आलम उर्फ लड्डन, नदीम मंजर, दिनेश, शुभम सिन्हा, नीतेश, मुकेश, फैजान, सैयद शहजाद, सैयद दानिश आदि थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola