Dhanbad News: आजसू नेताओं पर हमला व झूठा केस के खिलाफ तेज होगा आंदोलन : डॉ लंबोदर
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: दो जून को सुदेश को सौंपी जायेगी लोयाबाद कांड की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
Dhanbad News: दो जून को सुदेश को सौंपी जायेगी लोयाबाद कांड की जांच रिपोर्ट
Dhanbad News: लोयाबाद में आजसू नेताओं पर हमला और झूठा मुकदमा के खिलाफ आजसू पार्टी ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. शनिवार को मेमको मोड़ स्थित एक रिसोर्ट में आजसू पार्टी के धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिला के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में लोयाबाद कांड के विरोध में एक से 12 जून तक धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस व विरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया गया. पार्टी के केंद्रीय जांच टीम लोयाबाद कांड की जांच रिपोर्ट दो जून को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को सौंपेगी. बैठक में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंटू महतो तथा संचालन जिला प्रधान सचिव रामा शंकर तिवारी ने किया. बैठक में नजरुल हसन हाशमी, राधेश्याम गोस्वामी, संतोष महतो, यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, बबीता देवी, प्रमोद चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, टिकैत महतो, कुमारी खुशबू, सुप्रिया कुमारी, सचिन महतो, भास्कर ओझा, विशाल महतो, हलधर महतो, रतिलाल महतो, पप्पू सिंह, महबूब आलम सहित अन्य थे.गांवों में चलेगा जन जागरण
डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि माफिया राज, अवैध खनन, जानलेवा हमलों और झूठे मुकदमों के खिलाफ पार्टी गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलायेगी. सभी पंचायतों में युवा और महिला प्रभारियों की नियुक्ति तथा 22 जून को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि युवा नेता हीरालाल महतो व रजनी रवानी पर हमला व झूठे केस का जवाब पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से देगी. वहीं मंटू महतो ने रजनी रवानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










