ePaper

Dhanbad News: संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : बाबूलाल

Updated at : 24 Dec 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : बाबूलाल

Dhanbad News: धनबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को धनबाद पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इसके साथ ही माला पहना कर और गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया. इस दौरान श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से रखने का आह्वान किया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, सत्येंद्र मिश्रा, नरेंद्र त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, रंजय सिंह, राजाराम दत्ता, अखिलेश झा, मनोज रिंकू सिन्हा, सोनी सिंह, उचित महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola