ePaper

Dhanbad News: राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सूची

Updated at : 03 Jan 2026 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सूची

Dhanbad News: नगर निगम चुनाव. संवेदनशील बूथों पर आयोग की कड़ी नजर

विज्ञापन

Dhanbad News: मुख्य संवाददाता, धनबाद. नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. वार्ड आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक तैयारियों को और तेज करते हुए संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की विस्तृत सूची तलब की है. इसके साथ ही बूथों की भौगोलिक और संरचनात्मक जानकारी भी मांगी गयी है, जिससे चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सके.

ननि क्षेत्र में 55 वार्ड व 974 बूथ :

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 55 वार्ड और 974 मतदान केंद्र (बूथ) हैं, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 42 बूथ बनाये गये हैं. आयोग ने सभी बूथों का बूथ वाइज डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. खास बात यह है कि आयोग ने यह भी स्पष्ट रूप से पूछा है कि किस भवन में कितने बूथ बनाये गये हैं, ताकि एक ही स्थान पर अत्यधिक भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पिछले चुनावों में मतदान के दौरान हुई झड़प, विवाद, मतदान प्रतिशत में असामान्य गिरावट, शिकायतों की संख्या और स्थानीय सामाजिक स्थिति के आधार पर बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा जायेगा. इसी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार होगा. पिछले नगर निकाय चुनावों में कुछ इलाकों से गड़बड़ी और मतदान बाधित होने की शिकायतें सामने आयी थीं. इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोग पहले से ही सख्त रुख अपनाये हुए है. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की संभावना है, जबकि अति संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और लगातार पेट्रोलिंग की योजना बनायी जा रही है.

चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही आयोग की यह सक्रियता यह संकेत देती है कि नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता. बूथ स्तर तक कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था इस बार चुनाव की पहचान बनने जा रही है.

फैक्ट बॉक्स

धनबाद नगर निगम : 974 बूथ

चिरकुंडा नगर निकाय : 42 बूथडाटा का स्वरूप : बूथ वाइज विवरण

विशेष जानकारी : एक भवन में संचालित बूथों की संख्याउद्देश्य : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव

आठ को राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक

राज्य निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आठ जनवरी को होगी. राज्य के सभी निर्वाचन पदाधिकारी, एसएसपी बैठक में शामिल होंगे. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक बैठक में नगर निकाय चुनाव पर चर्चा व तैयारी की समीक्षा की जायेगी. बैठक में ही चुनाव की तिथि तय की जायेगी. संभवत: फरवरी या मार्च में नगर निगम चुनाव होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola