dhanbad news: सदर थाना से योजनाओं का टेंडर पेपर बिका, टेंडर कल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 Oct 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच सोमवार को सदर थाना से 75 ग्रुप के योजनाओं का टेंडर पेपर बिका. बुधवार को टेंडर डाला जायेगा. पेपर खरीदने को लेकर सुबह से ही सदर थाना में संवेदकों की भारी भीड़ लगी रही.
विज्ञापन
धनबाद.
गहमागहमी के बीच सोमवार को सदर थाना से 75 ग्रुप के योजनाओं का टेंडर पेपर बिका. बुधवार को टेंडर डाला जायेगा. प्रत्येक ग्रुप में टेंडर पेपर खरीदा गया. कुछ ग्रुप में दस तो कुछ में आठ जबकि कुछ में चार तो कुछ में दो संवेदकों ने टेंडर पेपर लिया. पेपर खरीदने को लेकर सुबह से ही सदर थाना में संवेदकों की भारी भीड़ लगी रही. दोपहर एक बजे तक टेंडर पेपर बेचा गया. एक-दो संवेदक दोपहर एक बजे के बाद पेपर खरीदने काउंटर पर पहुंचे. समय अवधि समाप्त होने पर उन्हें पेपर नहीं दिया गया. इसे लेकर संवेदकों ने हंगामा भी किया. ग्रुप 75 के लिए सबसे अधिक मारामारी थी. निरसा में पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए 49 लाख 48 हजार का टेंडर है. इस ग्रुप में काफी संख्या में संवेदकों ने टेंडर पेपर खरीदा है. 15 अक्तूबर को स्पष्ट हो पायेगा कि किस ग्रुप में कितने संवेदकों ने टेंडर पेपर लिया है. कुछ संवेदक आपस में मैनेज करते हुए दिखे. 16 अक्तूबर को सदर थाना में ही टेंडर डाला जायेगा. जो संवेदक एल-1 होंगे उन्हें काम अवार्ड किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




