आज शाम 6 से 8 बजे तक चलेगा मैं भी इलेक्शन एंबेसडर सोशल मीडिया कैंपेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 1:08 AM
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सात मई को शाम छह से आठ बजे तक सोशल मीडिया पर मैं भी इलेक्शन एंबेसडर कैंपेन अभियान चलेगा.
आज शाम 6 से 8 बजे तक चलेगा मैं भी इलेक्शन एंबेसडर सोशल मीडिया कैंपेन
बेहतर करने वाले आम नागरिकों को किया जायेगा सम्मानित : डीसी
धनबाद.
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सात मई को शाम छह से आठ बजे तक सोशल मीडिया पर मैं भी इलेक्शन एंबेसडर कैंपेन अभियान चलेगा.शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में धनबाद जिला के विभिन्न स्टेकहोल्डर के साथ बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीसी ने बताया कि इस दिन विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां होंगी, जिसका फोटो-वीडियो ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हैशटैग के साथ अपलोड किया जायेगा. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर गठित बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक होगी एवं मतदाताओं को शपथ भी दिलायी जायेगी. उसे धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी के एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब हैंडल्स पर टैग करें. फोटो व वीडियो में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी टैग करें. उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से वहां के बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदान को लेकर उदासीनता को दूर करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा स्वीप एक्टिविटी की जाए, जिससे अधिकाधिक संख्या में लोगों को जागरूक कर उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके.
सभी विद्यालयों, कॉलेजों में होगी क्विज : सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों में क्विज, पेंटिग, बैज, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के अलावा बैग की बैठक, वीएएफ बैठक की वीडियो, क्षेत्रीय भाषा में जागरूकता, मतदाता प्रतिज्ञा आदि कार्यक्रमों को संचालित कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग के साथ अपलोड करें. साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिले के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, डिस्ट्रिक्ट आइकॉन और पीडब्ल्यूडी आइकॉन की वोट अपील आदि को रिकॉर्ड कर उसका सोशल मीडिया साइट्स पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया, जिससे कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके. सोशल मीडिया कैंपेन को सफल बनाने के लिए सभी की भूमिका अहम है. वहीं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं सोशल मीडिया पर क्रिएटिव मतदाता जागरूकता गतिविधियों को पोस्ट करने वाले आमजनों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










