Dhanbad News: गायनी विभाग के कुछ इंट्री प्वाइंट होंगे बंद

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 2:26 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच. गायनी विभाग से नवजात चोरी होने की घटना के बाद निगरानी बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गायनी विभाग से नवजात के चोरी होने की घटना के बाद अस्पताल की निगरानी तेज करने की तैयारी है. इसे लेकर अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने शुक्रवार को गायनी विभाग का निरीक्षण किया. विभाग में आने-जाने वाले कुछ मार्गों को पूरी तरह बंद करने के लिए चिह्नित किया गया है. जल्द ही विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर रास्ते को बंद कर दिया जायेगा. बता दें कि हाल ही में गायनी विभाग से नवजात शिशु चोरी होने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और निगरानी व्यवस्था को व्यापक रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया है.

अस्पताल के विभिन्न जगहों पर लगेंगे अतिरिक्त 90 कैमरे

अधीक्षक डॉ गिंदौरिया ने अस्पताल में निगरानी बढ़ाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभागों और आसपास के क्षेत्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की सूची मांगी थी. विभागाध्यक्षों ने शुक्रवार को अधीक्षक को सीसीटीवी कैमरा से संबंधित सूची सौंप दी है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नये सीसीटीवी कैमरे गायनी वार्ड, एसएनसीयू, लेबर रूम, ओपीडी कॉरिडोर, इमरजेंसी वार्ड, मुख्य प्रवेश, पेडियाट्रिक विभाग और निकास द्वार, सीढ़ियों, लिफ्ट एरिया, पार्किंग स्थल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगाये जायेंगे. इन कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola