Dhanbad News : गोमो में मां की साड़ी को फंदा बना झूल गया रेलकर्मी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : गोमो में मां की साड़ी को फंदा बना झूल गया रेलकर्मी

विज्ञापन

Dhanbad News : हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको कॉलोनी निवासी अरविंद विश्वकर्मा (25) ने मंगलवार को अपनी मां की साड़ी को फंदा बना अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली. अरविंद विद्युत लोको शेड के एम-5 सेक्शन का कर्मचारी था. वह छुट्टी लेकर मां के साथ अपना गांव गढ़वा गया था. वह सोमवार की रात गढ़वा से गोमो अपने रेल आवास लौटा था. वह सुबह घर से बाहर नहीं निकला. दरवाजा काफी देर तक बंद रहा. मोहल्ले के पड़ोसियों ने दरवाजा बहुत देर खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आयी, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. पड़ोसियों ने तुरंत उसकी मां को जानकारी दी. मां की सूचना पर धनबाद से उसके कुछ रिश्तेदार रेल आवास पहुंचे और दीवार फांद कर आवास में प्रवेश किया. सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस तथा लोको शेड के कई रेलकर्मी भी पहुंचे. उसके एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब सात बजे अरविंद से बात हुई है. उसने थोड़ी देर बाद बात करने की बात कह कॉल काट दिया. उसके बाद से उसका मोबाइल बंद मिला. उसके बैग में एक पॉलीथिन में पूरी और सब्जी थी, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि वह घर से खाना लेकर आया था, लेकिन खाया नहीं था . शव मां की साड़ी के फंदा से पंखा के हूक से लटक रहा था. सब-इंस्पेक्टर देवचंद हांसदा तथा एएसआइ देवनाथ रजक की मौजूदगी में उसे फंदे से उतारा गया. परिजन गढ़वा से गोमो के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है.

पहले भी हुआ था फरार

: अरविंद कुछ माह पहले भी गोमो से कई दिनों के लिए फरार रहा था. उस वक्त उसकी तलाश में घर के सभी परिजन परेशान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola