Dhanbad News: भिड़ंत व फायरिंग मामले में छापेमारी, दो गिरफ्तार

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भोलानाथ बसेरिया में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत व फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

विज्ञापन

केंदुआ.

भोलानाथ बसेरिया में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत व फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह छापेमारी कर दो नामजद आरोपी सत्यम यादव और छोटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनके खिलाफ दूसरे पक्ष की घायल युवती रानी कुमारी की शिकायत पर गोंदूडीह ओपी कांड संख्या 121/25 दर्ज किया गया था. ओपी प्रभारी राजन झा ने बताया कि दोनों आरोपियों को उनके बसेरिया स्थित घर से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार छोटू यादव के खिलाफ गोलीबारी समेत कुल चार मामले (कांड संख्या 14/24, 86/24, 67/23 व 83/22) पहले से दर्ज हैं. वहीं सत्यम यादव के खिलाफ भी तीन मामले (कांड संख्या 98/23, 86/24, 121/24) दर्ज हैं. गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में ओपी प्रभारी राजन झा के साथ एएसआई विलियम पन्ना, कृष्ण कुमार राय, हवलदार ओमप्रकाश राय और आरक्षी निर्मल पाल शामिल थे. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के फरार आरोपियों की तलाश जारी है और क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

घर में घुसकर मारपीट का है आरोप

रानी कुमारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपी उसके घर में घुस आये. गाली-गलौज व मारपीट की और पिस्टल के बट से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया. आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और बक्से में रखे 24 हजार रुपये निकाल लिये. पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी जबरन उसे घर से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola