पीएम मोदी 1 मार्च को करेंगे हर्ल प्लांट का उद्घाटन, डीजीपी व एसपीजी ने किया हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह व एसपीजी ने हर्ल के हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह व एसपीजी ने हर्ल के हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.
डीजीपी ने अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश
डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान राज्य सरकार के भवन व आय विभाग के सचिव मनीष रंजन, एडिशनल डीजी संजय आनंदराव लाटकर, बोकारो जोन के आइजी माइकल एस राज, डीआइजी सुरेंद्र झा, उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी एचपी जनार्दनन, हर्ल के एमडी एसपी मोहंती, उपाध्यक्ष सुरेश प्रमाणिक, एचआर हेड संत सिंह आदि मौजूद थे.
हेलीकॉप्टर से सिंदरी पहुंचे डीजीपी
डीजीपी अजय कुमार सिंह हेलीकॉप्टर से सिंदरी पहुंचे. उनका हेली कॉप्टर हर्ल के हेलीपैड पर उतरा. उनके साथ राज्य सरकार के भवन व आय सचिव मनीष रंजन भी थे. हर्ल के एमडी एसपी मोहंती ने डीजीपी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व तैयारियों की जानकारी दी.
Also Read : धनबाद : पीएम के दौरे से पहले सिंदरी की सड़कों का होगा कायाकल्प
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जा रहा है जायजा
डीजीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर केंद्र व राज्य सरकार स्तर से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर स्थानीय प्रशासन को दिशा-निर्देश दिये थे.
कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : डीजीपी
डीजीपी अजय कुमार सिंह ने धनबाद में विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने का काम चल रहा है. कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रिंस खान मामले में दोषियों को जेल भेजा रहा है. कार्रवाई आगे जारी रहेगी.
एसपीजी की टीम ने हर्ल में की बैठक
पीएम के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से सोमवार को धनबाद पहुंची एसपीजी टीम ने मंगलवार को हर्ल प्लांट का दौरा किया. इस दौरान टीम ने हर्ल के प्रशासनिक भवन में जिला प्रशासन तथा हर्ल के अधिकारियों के साथ एक घंटे तक बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिये.
कल्याण केंद्र ग्राउंड में भी बन रहा हेलीपैड
सिंदरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कल्याण केंद्र सिंदरी में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है. कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




