Dhanbad News : स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाएं : पीएन सिंह

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाएं : पीएन सिंह

विज्ञापन

Dhanbad News : भाजपा की ओर से साउथ कॉलोनी दुर्गा मंडप में गुरुवार की दोपहर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत टुंडी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारत में निर्मित वस्तुओं को अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाना है. भारत जब आगे बढ़ता है, तो प्रतिबंध थोप कर कमजोर करने का प्रयास किया जाता है. भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि अमेरिका के आगे सभी देश नतमस्तक हो जाते हैं, लेकिन भारत गर्व के साथ नजर से नजर मिलाकर बात करता है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर तथा संचालन संजय कुमार तिवारी ने किया. सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, जिप सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक, ज्ञान रंजन सिन्हा, भरत यादव, मोहन कुम्भकार, कपिल सिंह, नीलकंठ रवानी, श्रीकांत मंडल तिलक मंडल, निवास तिवारी, शंकर पांडेय, सुशील शर्मा, कविता बरनवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola