ePaper

धनबाद में एक-एक कर फटे 6 सिलेंडर, साइकिल दुकान में आग, मालिक की मौत

Updated at : 05 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Blast Dhanbad News

सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग. फोटो : प्रभात खबर

LPG Cylinder Blast: झारखंड के तेतुलमारी में गैस सिलेंडर विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है. छोटे सिलेंडर में गैस भरने वाली दुकान में ब्लास्ट हो गया. दुकान से एक अधजला शव निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन

LPG Cylinder Blast: धनबाद जिले के सिजुआ-तेतुलमारी मार्ग पर पांडेडीह मोड़ ढलान स्थित जनता साइकिल व एलपीजी गैस रिफीलिंग दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट करने से दुकान मालिक खेदन सोनार (45) की मौत हो गयी. घटना रविवार की शाम चार बजे हुई. घटना के बाद दुकान में धुएं व आग की तेज लपटें उठने लगी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ पहुंची और आग पर नियंत्रण में जुट गयी. आग पर काबू पाये जाने के बाद दमकलकर्मी दुकान के अंदर घुसे. अंदर में दुकान मालिक खेदन सोनार का अधजला शव पड़ा था. शव को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया.

सिलेंडर फटने के बाद धमाकों से दहल उठा इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद एक-एक कर छह गैस सिलिंडर फटने से इलाका धमाकों से दहल उठा. लोगों ने बताया कि शाम 4:05 बजे साइकिल व गैस दुकान में अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगी. इसके बाद रुक-रुक कर एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट करने लगा.

थानेदार ने सड़क पर दोनों तरफ रोका वाहनों का आवागमन

घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थानेदार विवेक चौधरी दलबल के साथ वहां पहुंचे और सिजुआ-तेतुलमारी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया. पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी. वाहन रोके जाने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. दुकान के अगल-बगल के लोग डरे सहमे थे. आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम दुकान के अंदर घुसी, तो वहां दुकानदार का अधजला शव पाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोले प्रत्यक्षदर्शी – दुकान में अकेले था खेदन सोनार

घटना के प्रत्यक्षदर्शी चंदौर बस्ती के बलराम सोनार ने बताया कि दुकान में केवल दुकान मालिक खेदन सोनार ही था. अन्य स्टाफ खाना खाने गये थे. इसी बीच एक गुलगुलिया छोटा सिलिंडर लेकर आया और गैस भरने को कहा. गैस भरने के दौरान सिलिंडर फट गया और आग लग गयी. दुकान मालिक ने फायर फाइटर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गयी. यह देख खेदन दुकान के अंदर छिप गया. दुकान में रखे एलपीजी गैस के सिलिंडर फटने लगे.

LPG Cylinder Blast: क्या-क्या हुआ नुकसान?

जनता साइकिल व गैस दुकान में साइकिल के पार्टस समेत गैस चूल्हा, सामग्री, एलपीजी सिलिंडर व अन्य सामग्री जल कर राख हो गये. बगल के फर्नीचर दुकान में एक पलंग जल गया. फर्नीचर दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक जेएच 10 बीसी 4409 जल गयी.

खेदन सोनार काफी दिनों से चला रहा था दुकान

मृतक खेदन सोनार चंदौर बस्ती का रहने वाला था. वह पांडेडीह में काफी दिनों से दुकान चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उनकी चार बेटियां और एक बेटा विक्रम सोनार है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है.

इसे भी पढ़ें

JPSC JET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक भर सकेंगे एप्लिकेशन

सिमडेगा के मां बाघ चंडी मंदिर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

रांची, खूंटी समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

150 युवकों ने बस्ताकोला टीओपी में घुसकर हवलदार को पीटा, जमकर की तोड़फोड़, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola