Dhanbad News: बीसीसीएल : रेल मोड से कोयला उठाव पर मिलेगा कैश डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बीसीसीएल : रेल मोड से कोयला उठाव पर मिलेगा कैश डिस्काउंट

बीसीसीएल ने कोल इंडिया इ-ऑक्शन स्कीम 2022 के तहत रेल मार्ग से कोयला उठाव (लिफ्टिंग) करने वाले उपभोक्ताओं को कैश डिस्काउंट देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

बीसीसीएल ने कोल इंडिया इ-ऑक्शन स्कीम 2022 के तहत रेल मार्ग से कोयला उठाव (लिफ्टिंग) करने वाले उपभोक्ताओं को कैश डिस्काउंट देने की घोषणा की है. कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह छूट मार्च 2026 तक आयोजित इ-ऑक्शन में सफल बोलीदाताओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार दी जायेगी. एकल क्लस्टर के तहत एक ही नीलामी में कोयला बुकिंग कर रेल मोड से उठाव करने वाले खरीदारों को उठाव की मात्रा के आधार पर प्रति टन नकद छूट दी जायेगी. इस योजना में 10-14 रैक उठाव पर 100 रुपये, 15-19 रैक पर 150 तथा 20 या उससे अधिक रैक उठाव पर 200 रुपये प्रति टन की छूट मिलेगी. यह छूट सभी ग्रेड के रॉ कोकिंग कोल पर लागू होगी.

रेल मार्ग से कोयला उठाव को मिलेगा बढ़ावा

कंपनी के अनुसार उठाव पूरा होने के बाद अंतिम समायोजन के समय छूट राशि संबंधित बोलीदाता को वापस की जायेगी. कंपनी के इस निर्णय से रेल मार्ग के जरिए कोयला उठाव को बढ़ावा मिलने के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं बीसीसीएल के कोयला डिस्पैच में भी बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola