Dhanbad News: बिना अनुमति पेड़ काटने की जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कोलाकुसमा स्थित एक जमीन में काटे गये हैं 200 पेड़

विज्ञापन

Dhanbad News: बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले की वन एवं पर्यावरण विभाग ने जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में मथुरा प्रसाद नामक व्यक्ति ने सरायढेला, कोलाकुसमा स्थित अपनी रैयती जमीन पर लगभग 200 पेड़ों को काटने की शिकायत वन विभाग से की थी. वन विभाग की टीम जब वहां जांच करने पहुंची तो उक्त जमीन पर एक अन्य व्यक्ति प्रदीप अग्रवाल ने अपना दावा प्रस्तुत किया है. रेंजर आरके सिंह मामले की जांच करने कोलाकुसमा स्थित उक्त जमीन पर पहुंचे तो वहां कई काटे गये कई पेड़ मिले. वन विभाग की टीम ने जमीन पर दावा करने वालों को काटे गये पेड़ों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी है. साथ ही पूरे परिसर की वीडियोग्राफी करायी. वन विभाग ने पेड़ काटने से संबंधित दस्तावेज भी मांगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola