रांची, खूंटी समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated:
विज्ञापन

6 अक्टूबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे जिले खूंटी समेत राज्य के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जतायी गयी है. आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम, आज ही जान लें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय है. निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड पर बना हुआ है और इसके असर से झारखंड में हर जगह हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है. मौसम विभाग ने सोमवार 6 अक्टूबर को राजधानी रांची, खूंटी समेत 11 जिलों में वर���षा की चेतावनी दी है. येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है.

विज्ञापन

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने झारखंड के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा है कि राज्य के उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ) वज्रपात होने की संभावना है. अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

  • झारखंड के गढ़वा में सामान्य से 750 फीसदी अधिक बारिश हुई
  • चतरा में सामान्य से 573 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है
  • गिरिडीह जिले में हुई है सामान्य से 445 प्रतिशत बारिश
  • जामताड़ा में सामान्य से 321 फीसदी अधिक हुई है वर्षा
  • साहिबगंज में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश हुई है अक्टूबर में
  • सिमडेगा जिले में अक्टूबर में सामान्य से 16 फीसदी कम हुई वर्षा

उत्तरी बिहार में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पड़ा कमजोर

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तरी बिहार और उससे सटे इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है. हालांकि, उससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरपूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल पर 4.5 किलोमीटर तक फैला है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: झारखंड में है एक ट्रफ, जारी रहेगी बारिश

इतना ही नहीं, उत्तर बिहार और उससे सटे उत्तर ओडिशा और झारखंड के ऊपर एक ट्रफ बना हुआ है, जो समुद्र तल के ऊपर 1.5 किलोमीटर तक फैला है. इसका असर झारखंड में देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने झारखंड में 7 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना जतायी है.

इसे भी पढ़ें : 150 युवकों ने बस्ताकोला टीओपी में घुसकर हवलदार को पीटा, जमकर की तोड़फोड़, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

इसे भी पढ़ें : टाटा मोटर्स में 31 मार्च 2026 तक ग्रेड रिवीजन समझौता होने पर कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपए बोनस

देवघर के मोहनपुर में 28.6 मिमी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 28.6 मिलीमीटर वर्षा देवघर के मोहनपुर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेंटीग्रेड और लातेहार का न्यूनतम तापमान 19.2 मिलीमीटर दर्ज किया गया.

इन जिलों के लोग रहें सावधान

  • रांची
  • खूंटी
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इन 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, कई जगह वज्रपात होने की भी आशंका

रतन टाटा, सुधा मूर्ति की श्रेणी में झारखंड की बेटी शुभांशी चक्रवर्ती, मिला ‘महात्मा अवार्ड 2025’

बोकारो की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया 3 दिन से लापता, कहां गयीं सपना कुमारी?

जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola