बोकारो की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया 3 दिन से लापता, कहां गयीं सपना कुमारी?

बोकारो जिले की सबसे युवा मुखिया सपना कुमारी.
Youngest Female Mukhiya Sapna Kumari Missing: झारखंड में एक युवा मुखिया 2 दिन से लापता है. महिला मुखिया के परिजन के साथ-साथ पुलिस भी परेशान है. 2 अक्टूबर को घर में किसी को बताये बगैर निकलीं थीं, और 4 अक्टूबर तक घर नहीं लौटीं. इससे पहले 3 अक्टूबर को उनके पति ने गोमिया थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की खोज करने की अपील की है.
Table of Contents
Youngest Female Mukhiya Sapna Kumari Missing| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : झारखंड के बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया 3 दिन से लापता है. परिजन परेशान हैं. पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. पुलिस महिला मुखिया की तलाश में जुटी है. बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी बोकारो जिले में सबसे कम उम्र की महिला मुखिया हैं.
पलिहारी गुरूडीह की मुखिया है सपना कुमारी
सपना कुमारी घर में किसी को बताये बगैर घर से गयी थी. 3 दिन से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है. परिवार के लोग काफी परेशान हैं. मुखिया के पति ने गोमिया थाने में लिखित आवेदन देकर सपना की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी और उनका पता लगाने की मांग की है. पलिहारी गुरूडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी 2 अक्टूबर को दोपहर घर से किसी कार्यक्रम के लिए निकली थी. उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है.
Youngest Female Mukhiya Sapna Kumari Missing: गोमिया पुलिस जांच में जुटी
उनके पति ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए 3 अक्टूबर को गोमिया थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनकी पत्नी, जो मुखिया है, 2 दिन से घर नहीं लौटी है. सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस सक्रिय हो गयी. मुखिया की खोज जारी है. पुलिस ने बताया है कि महिला मुखिया का मोबाईल फोन घर पर ही है. इसलिए फोन से संपर्क नहीं किया जा सकता. मोबाईल फोन मुखिया के पास नहीं होने की वजह से पुलिस की भी परेशानी बढ़ गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2022 में मुखिया चुनी गयी थी सपना कुमारी
परिजनों ने कहा है कि उन्होंने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन सपना कुमारी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. सपना कुमारी वर्ष 2022 में पंचायत चुनाव में मुखिया निर्वाचित हुईं थीं. बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया चुनी गयीं थीं. शुरुआत में उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में थी, लेकिन अब अचानक गायब हो जाने की वजह से लोग उनके बारे में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. उनके रील्स भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
टाटा मोटर्स में 31 मार्च 2026 तक ग्रेड रिवीजन समझौता होने पर कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपए बोनस
जमशेदपुर में 8 अक्टूबर तक हर दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
बोकारो का शनि कुमार: जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी का सरगना बनने की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




