गुमला में 'हैवानियत': स्कूटी सवार लड़कियों को बोलेरो से किया किडनैप, फिर बारी-बारी से लूटी अस्मत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Feb 2026 9:43 PM

विज्ञापन

गुमला में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म

Gumla Crime News: गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिमडेगा से बारात में आए चार युवकों ने स्कूटी सवार लड़कियों को जबरन बोलेरो में अगवा किया और कोयल नदी तट पर वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सालेगुटू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट स्थित बालाघाट इलाके में हुई. बताया गया है कि सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से कुछ युवक बारात में शामिल होने लापा बक्सपुर गांव पहुंचे थे. बारात से लौटने के दौरान इन युवकों ने अरहरा गांव के पास एक स्कूटी पर सवार दो नाबालिग लड़कियों और दो युवकों को देखा.

बारी बारी से नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म

आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों ने स्कूटी का पीछा कर अरहरा चौक के पास उन्हें रोका और जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया. इसी दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट ले जाया गया. वहां चारों आरोपियों ने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया.

Also Read: तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

112 नंबर पर दी गयी सूचना तब जाकर पुलिस हुई एक्टिव

घटना के बाद किसी तरह दोनों लड़कियां वहां से भाग निकलीं, जबकि साथ में अगवा किया गया युवक भाग नहीं सका. बाद में आरोपियों ने उसे अरहरा गांव में छोड़ दिया. इधर, घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गयी, जिसके बाद कामडारा थाना की पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी अभियान शुरू किया. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत जराकेल गांव निवासी अनमोल साहू, सोनू साहू और सुंदर साहू शामिल हैं. वहीं चौथा आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डन बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.

Also Read: सदन में गूंजा चिरिया माइंस के मजदूरों का मामला, विधायक जगत माझी ने की ये मांग

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola