तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू हो सकता है एसआईआर

SIR In Jharkhand: झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होगी. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अकेले नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन

SIR In Jharkhand, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है. इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग के निर्देश पर बीते कई महीनों से वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान सूची की मैपिंग का काम चल रहा था. जानकारी के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण जुटा रहे थे और परिवार के सदस्यों के आधार पर फैमिली ट्री तैयार की जा रही थी. इस पूरी कवायद का उद्देश्य राज्य की मौजूदा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसआईआर के दौरान देना होगा दस्तावेज

विशेष गहन पुनरीक्षण के समय मतदान की योग्यता रखने वाले सभी लोगों को निर्धारित दस्तावेज आयोग को उपलब्ध कराने होंगे. आवेदन के दौरान स्वयं और माता-पिता के लिए अलग-अलग स्व-प्रमाणित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा. इनमें नागरिकता, पहचान, निवास और निर्वाचन से जुड़े प्रमाण शामिल हैं. आयोग ने कुल 13 प्रकार के दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिसे केवल मार्गदर्शक के रूप में बताया गया है.

Also Read: सदन में गूंजा चिरिया माइंस के मजदूरों का मामला, विधायक जगत माझी ने की ये मांग

ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में चला अभियान

मतदाताओं को प्रक्रिया से जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है. गांवों और शहरों में शिविर लगाकर दस्तावेज अपडेट कराने, प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन की जानकारी दी गयी है.

आधार को लेकर स्पष्ट निर्देश

दस्तावेजों की सूची में यह साफ किया गया है कि आधार कार्ड अपने आप में नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा. हालांकि, पहले से जारी दिशा-निर्देशों के तहत इसे सहायक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है.

पहले से तैयार रखें कागजात

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक पहचान पत्र, निवास प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. आने वाले दिनों में दस्तावेज सत्यापन और नागरिकता से जुड़े अगले चरणों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाएंगे.

Also Read: बिना हेलमेट चलना पड़ा भारी: घर से 200 मीटर पहले लहूलुहान हुआ पश्चिमी सिंहभूम का युवक, हालत नाजुक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola