150 युवकों ने बस्ताकोला टीओपी में घुसकर हवलदार को पीटा, जमकर की तोड़फोड़, प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला

भोला नामक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Dhanbad: झरिया के बस्ताकोला में आपराधिक प्रवृत्ति के 2 गुटों के बीच हुई झड़प सुलझाने गये बस्ताकोला टीओपी के हवलदार को एक गुट के लोगों ने जमकर पीटा. करीब 150 युवक फिल्मी स्टाइल में टीओपी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और लाठी-डंडे से हवलदार पर हमला बोल दिया. शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने हवलदार को हमलावरों से बचाया. हमला करने के बाद सभी वहां से फरार हो गये. मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है.
Table of Contents
Crime News Dhanbad| बस्ताकोला (झरिया) : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला टीओपी में शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को दिन-दहाड़े लगभग डेढ़ सौ युवकों ने घुसकर वहां तैनात हवलदार ललित यादव की जमकर पिटाई कर दी और तोड़फोड़ की.
माइंस रेस्क्यू स्टेशन मैदान में भिड़ गये थे दो गुटों के लोग
मिली जानकारी के अनुसार माइंस रेस्क्यू स्टेशन मैदान में एक गुट के धनसार के रहने वाले रिंकू व दूसरे गुट के वहीं के रहने वाले लड्डू नामक युवक अपने समर्थकों के साथ प्रेम विवाह के मुद्दे पर भिड़ गये.
दो गुटों की झड़प की खबर सुन पहुंचे हवलदार
तभी इसकी सूचना पाकर बस्ताकोला टीओपी में तैनात हवलदार ललित यादव वहां पहुंचे और दोनों गुटों को शांत कराने का प्रयास किया. इसी क्रम में हवलदार ने मारपीट कर रहे एक युवक को टीओपी लाने की कोशिश की. उससे उक्त युवक के समर्थक भड़क गये.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मेन गेट तोड़कर टीओपी में घुसे युवक और हवलदार पर टूट पड़े
मामला बिगड़ता देख हवलदार ने वापस टीओपी आकर झरिया पुलिस को बल के साथ घटनास्थल पहुंचने की सूचना दी. इसी दौरान युवक के करीब डेढ़ सौ समर्थक टीओपी पहुंच गये और हवलदार को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे.
हवलदार को लाठी-डंडों से पीटा, ग्रामीणों ने बचाया
हवलदार बाहर नहीं निकले, तो युवक टीओपी के मेन गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर बैठे हवलदार ललित यादव की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. टीओपी में हो-हंगामा सुनकर आसपास के लोग दौड़े. किसी तरह हवलदार को युवकों के चंगुल से छुड़ाया. इस दौरान युवकों ने टीओपी में जमकर तोड़फोड़ भी की.

Crime News Dhanbad: एक हिरासत में, एक बाइक जब्त
सूचना पाकर जब तक झरिया पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी उपद्रवी तत्व फरार हो गये थे. झरिया पुलिस ने वहां से भोला नामक युवक को हिरासत में लिया है. टीओपी परिसर से कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक को जब्त कर लिया है. झरिया पुलिस उपद्रवी युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी है.
प्रेम विवाह की वजह से भिड़े दोनों युवक अपराधी प्रवृत्ति के
प्रेम विवाह की वजह से भिड़े दोनों युवक अपराधी प्रवृत्ति के बताये जाते हैं. घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. झरिया पुलिस हवलदार ललित यादव की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ कांड दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
उत्पाद मचाने वालों की पहचान की जा रही है : इंस्पेक्टर
झरिया थाना के इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि उत्पाती युवकों की पहचान की जा रही है. कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा. उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
टाटा मोटर्स में 31 मार्च 2026 तक ग्रेड रिवीजन समझौता होने पर कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपए बोनस
बोकारो का शनि कुमार : जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी का सरगना बनने की कहानी
Weather Jharkhand: झारखंड के 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




