ePaper

झारखंड कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, कुमार राजा को रांची महानगर और सोमनाथ मुंडा को ग्रामीण की जिम्मेदारी

Updated at : 04 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
District Presidents of Jharkhand Congress Appointed

कांग्रेस ने जारी की झारखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची.

District Presidents of jharkhand Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. 25 जिलाध्यक्षों में 3 महिला हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में देखें, किसको किस जिले की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन

District Presidents of Jharkhand Congress Appointed: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अपने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. कुमार राजा को रांची महानगर की जिम्मेदारी दी गयी है, तो सोमनाथ मुंडा को रांची ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इसकी सूचना शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को जारी की गयी. कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है. इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

संगठन सृजन अभियान के तहत हुई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

केसी वेणुगोाल ने कहा है कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने एक-एक जिले के लिए अध्यक्ष के नाम की अनुशंसा करने से पहले गहन समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय ली. इसके बाद उन्होंने अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट दी. रिपोर्ट सबमिट करने से पहले पर्यवेक्षकों ने वन-टू-वन सभी संभावित जिलाध्यक्षों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं से भी इस विषय पर राय ली. इसके बाद अंतिम सूची जारी की गयी. 25 जिलाध्यक्षों में 3 महिला हैं. पलामू, रामगढ़ और जामताड़ा में महिलाओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

District Presidents of jharkhand Congress Appointed: झारखंड कांग्रेस के 25 जिलाध्यक्षों की लिस्ट

जिला का नामअध्यक्ष का नाम
बोकारोजवाहर लाल मेहता
चतराचंद्रदेव गोप
देवघरमुकुंद दास
धनबादसंतोष कुमार सिंह
दुमकास्टीफन मरांडी
पूर्वी सिंहभूमपरविंदर सिंह
गढ़वाई ओबेदुल्लाह हक अंसारी
गिरिडीहसतीश केडिया
गोड्डायाह्या सिद्दीकी
गुमलाराजनील तिग्गा
हजारीबागजेपी पटेल
जामताड़ादीपिका बेसरा
खूंटीरवि मिश्रा
कोडरमाप्रकाश रजक
लातेहारकामेश्वर यादव
लोहरदगासुखैर भगत
पाकुड़श्रीकुमार सरकार
पलामूबिमला कुमारी
रामगढ़ममता देवी
रांची महानगरकुमार राजा
रांची ग्रामीणसोमनाथ मुंडा
साहिबगंजबरकतुल्लाह खान
सरायकेला-खरसावांराज बागची
सिमडेगाभूषण बाड़ा
पश्चिमी सिंहभूमरंजन बोयपाय
स्रोत : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

इसे भी पढ़ें

बोकारो का शनि कुमार : जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी का सरगना बनने की कहानी

‍Crime News Bokaro: बालीडीह से गांजा व ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना सहित 3 गिरफ्तार

Weather Jharkhand: झारखंड के 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

बोकारो के दुंदीबाग में 6 दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola