बोकारो के दुंदीबाग में 6 दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Updated:
विज्ञापन

रुई गोदाम में लगी आग से उठती लपटें. फोटो : प्रभात खबर

Bokaro Fire News: बोकारो के दुंदीबाग में आधा दर्जन दुकानों में आग लग गयी. रुई के गोदाम में लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैल गयी. आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. दुकानदार अपने सामान को बचाने में लग गये. अग्निशमन विभाग के 5 वाहन दुकानों में लगी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

विज्ञापन

Bokaro Fire News| बोकारो, मुकेश झा : बोकारो के दुंदीबाग में आधा दर्जन दुकानों में आग लग गयी. आग की वजह से लाखों का नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है. अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. आग रुई के गद्दा की दुकान में लगी है. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बीएस सिटी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बचाने में जुट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

फायर ब्रिगेड को दी सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद 2 दमकल इंजन को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया. हालांकि, इन दोनों अग्निशमन वाहन आग पर काबू नहीं पा सके. इसके बाद 3 और दमकल गाड़ियों को भेजा गया. 5 वाहन मिलकर लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. दुकानदारों ने लाखों के नुकसान की आशंका जतायी है.

पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे

सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारी भी आये. रुई के गोदाम में आग लगने के साथ-साथ आसपास की गोदरेज की दुकान, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग, फर्नीचर की दुकानें जल गयीं. कई गाड़ियां भी जल गयीं. वहां मौजूद सैकड़ों लोग दुकानों के सामान हटाने में जुट गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bokaro Fire News: आग लगने की वजह से सड़क जाम

आग लगने की वजह से सड़क जाम हो गया. वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच गये हैं. 5 दमकल इंजन की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका.

इसे भी पढ़ें

मूसलधार बारिश से पुल-पुलिया ध्वस्त, गोमो में रेल पटरी पर भरा पानी, मैथन डैम के 5 गेट खोले

प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम

झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

झारखंड की 7 राजनीतिक दलों के खिलाफ एक्शन में चुनाव आयोग, जारी किया नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola