Bokaro News: रांची ने हजारीबाग को 112 रनों से किया पराजित
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 18 Feb 2026 9:36 PM
Bokaro News: जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट, रांची के अभिनव सागर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड.
बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी का दूसरा मैच खेला गया. सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये मैच में रांची की टीम ने हजारीबाग की टीम को 112 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनायें. टीम की ओर से अभिनव सागर ने 111, नितिन कुमार ने 44, सन्नी सचिन तिवारी ने 29, यश कुमार ने 23 व आर्यन राज ने 22 रन बनाए. हजारीबाग की ओर से राहुल रजक ने 52 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि सचिन कुमार यादव व अजय कुमार को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी हजारीबाग की टीम 45.1 ओवर में 152 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से संदीप कुमार ने 33, आनंद कुमार ने 31 ,सुमित ने 27 व संजय कुमार ने 18 रन बनाए. रांची की ओर से कृष्ण यादव ने 35 रन देकर व शीत कुमार ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए. जबकि अमन मिश्रा को दो सफलता मिली. मैच में शतकीय पारी के लिए रांची के अभिनव सागर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जेएससीए जिला उप समिति के चेयरमैन सह बीडीसीए के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दिया. मौके पर मैच टीआरडीओ काजल दास, मैच लाइजनिंग ऑफिसर अभिजीत घोष, मैच अंपायर धनबाद के ओपी राय, मनोरंजन कांजीलाल, स्कोरर बोकारो के दीपक कुमार, बीडीसीए के संयुक्त सचिव अनिल कुमार, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










