Dhanbad News : जोडा की टीम ने जीता तेजस कप 2.0 अंडर-13 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : जमशेदपुर की टीम रही उपविजेता

विज्ञापन

Dhanbad News : टाटा स्टील फाउंडेशन, जामाडोबा यूनिट द्वारा तेजस कप 2.0 अंडर-13 गर्ल्स इंटर-यूनिट फुटबॉल टूर्नामेंट के बुधवार को डिगवाडीह मैदान आयोजित फाइनल मैच में जोडा की टीम ने जमशेदपुर की टीम को हरा कर खिताब अपने नाम किया. भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी उमेश लोहरा, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, जामाडोबा ग्रुप के चीफ सुब्रत दास, ए़डमिनिस्ट्रेशन हेड श्वेता मिश्रा, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो, टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कोच और टाटा स्टील फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे. टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जोडा की मंजू मुंडा को दिया गया. सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जोडा की निहारिका महाकुड को मिला, जबकि सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी के रूप में जमशेदपुर की जिया बारी को सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान अतिथियों ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और फुटबॉल के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की. टूर्नामेंट में टाटा स्टील की विभिन्न यूनिट लोकेशनों में जामाडोबा, जोड़ा, नोआमुंडी, जमशेदपुर और कलिंगानगर की पांच टीमों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola