Jharkhand News: केंद्र सरकार की झारखंड को बड़ी सौगात, धनबाद में बनेगा 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर
नितिन गडकरी
केंद्र सरकार ने धनबाद के दो सिक्स एलिवेटड फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा निरसा और गोविंदपुर क्षेत्र में स्थित मौजूदा फुटपाथ के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है.
धनबाद : केंद्र सरकार ने झारखंड को बड़ी सौगात दी है. धनबाद में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के बरवाअड्डा-पानागढ़ के पास निरसा और गोविंदपुर क्षेत्र में स्थित मौजूदा फुटपाथ के पुनर्निर्माण को स्वीकृति दे दी गयी है. इसके अलावा दो 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की भी मंजूरी दे दी गयी है. जिसकी लागत 1130.54 रुपये होगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
एलिवेटेड फ्लाईओवर झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा
दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जिस सिक्स-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर को मंजूरी दी है वह झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19, पुरानी जीटी रोड एनएच-02) का एक हिस्सा है. जो वर्तमान में संरेखण निरसा और गोविंदपुर के क्षेत्रों से गुजर रहा है. जिसमें मौजूदा प्रमुख क्रॉस रोड्स के साथ ग्रेड जंक्शन हैं. जिसकी वजह से निरसा में भारी भीड़ होती है.
झारखंड की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें
भीड़भाड़ को कम करने में होगा सहायक
यह प्रस्तावित ग्रेड अलग संरेखण बाईपास के रूप में कार्य करेगा. जिससे इस कॉरिडोर में सुचारू और सुगम यातायात का संचालन हो सकेगा. जो भीड़भाड़ को कम करने में सहायक सिद्ध होगा. इसके अलावा नितिन गडकरी ने बिहार को भी बड़ी सौगात दी है. उन्होंने बिहार पटना जिले में आमस-दरभंगा राजमार्ग के हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय राजमार्ग-119 डी पर रामनगर से कच्ची दरगाह तक सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण के लिए भी स्वीकृति दी है. जिसकी लागत 1082.85 करोड़ रुपए की होगी. इसके अलावा किशनगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और राष्ट्रीय राजमार्ग- 32 ई को जोड़ने वाले एक स्पर के रूप में किशनगंज-बहादुर खंड के फोरलेन निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है. जिसकी लागत 1117.01 करोड़ और लंबाई 24.849 किमी होगी.
Also Read: Sarkari Naukri: ग्रामीण विकास विभाग में इन पदों पर निकली बहाली, ऐसे करें आवेदन और क्या है योग्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










