Sarkari Naukri: ग्रामीण विकास विभाग में इन पदों पर निकली बहाली, ऐसे करें आवेदन और क्या है योग्यता

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Jan 2025 11:04 AM

विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग में कई पदों पर निकली वैकेंसी

Sarkari Naukri: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में विशेश कार्य पदाधिकारी के साथ साथ कई पदों पर वैकेंसी निकली है. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा कोषांग में आठ पदों पर बहाली निकली है. हालांकि ये नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी. इसके तहत तीन विशेष कार्य पदाधिकारी की नियुक्ति होगी. वे अवर सचिव स्तर के होंगे.

विशेष कार्य पदाधिकारी के अलावा किन पदों पर होगी बहाली

विशेष कार्य पदाधिकारी का वेतन भी अवर सचिव स्तर का ही होगा. इसके अलावा एक एमआइएस के पद पर भी भर्ती होगी. साथ ही साथ एक सहायक अभियंता, एक सहायक वन संरक्षक, एक मीडिया सह प्रशिक्षण पदाधिकारी और एक लेखपाल की नियुक्ति होगी. इसके लिए विभाग ने 6 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन मांगा है.

कैसे करें आवेदन

अगर आप झारखंड ग्रामीण विकास विभाग की ओर से निकाली गयी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑफलाइन फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से दिए गए विभाग के पते पर भेजने होंगे. साथ ही योग्य अभ्यर्थियों को अपना कार्यनुभव भी अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ जमा करना होगा. आवेदन करने वालों को झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है.

झारखंड की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें

किस पद के लिए कितनी योग्यता मांगी गयी है

तीन विशेष कार्य पदाधिकारी के पास प्रशासनिक स्तर के अनुभव के साथ साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पांच वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है. इसके अलावा कार्यपालक अभियंता को भी ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है. इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमटेक की डिग्री होना अनिवार्य है. ज्यादा जानकारी के लिए आप ग्रामीण विकास विभाग का आधिकारिक ट्विटर हैंडल देख सकते हैं.

Also Read: मंईयां सम्मान योजना का क्रेज, 58 लाख से अधिक हुए लाभुक, इस दिन आएगी जनवरी माह की किस्त

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola