खगड़िया के अगुवानी राका गांव में 15 दिन में दूसरी बड़ी चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
सांकेतिक तस्वीर
Khagaria Crime News: खगड़िया के अगुवानी राका गांव में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है.
परबत्ता (खगड़िया) से पलटु झा की रिपोर्ट
Khagaria Crime News: परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी राका गांव में 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. एक बार फिर चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. वहीं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, अगुवानी राका निवासी स्वर्गीय कपिलेश्वर मिश्र के पुत्र कमलेश मिश्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं. गांव स्थित उनका पैतृक घर बंद पड़ा था. शनिवार को जब कमलेश मिश्रा घर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली.
आखिर चोर घर के अंदर कैसे पहुंचे?
पीड़ित परिवार के अनुसार, घर की छत पर बने वेंटिलेटर की ईंटें हटाई गई थीं. आशंका जताई जा रही है कि चोर इसी रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए. घर के भीतर रखे कई बक्सों, ट्रंकों और अन्य सामानों के ताले टूटे मिले.

चोर घर में रखे कीमती सामान अपने साथ ले गए. हालांकि चोरी गए सामानों का सटीक आकलन अभी किया जा रहा है. पुलिस भी नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है.
पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.
5 जून की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा
गौरतलब है कि इसी गांव में 5 जून को भी बड़ी चोरी की घटना हुई थी. उस दौरान चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली थी.
ग्रामीणों का कहना है कि पहली घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में दूसरी चोरी की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती पर्याप्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी
Khagaria Crime News: ग्रामीणों ने पुलिस से क्या मांग की?
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है.
सूचना पर परबत्ता थाना की सब-इंस्पेक्टर निशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान और क्षति का आकलन किया जा रहा है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा होगा और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










