ePaper

Indian Railways: धनबाद होकर चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन रद्द, चेक करें तारीख

Updated at : 08 Sep 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
secunderabad-darbhanga-secunderabad train cancel indian railways

सिंकदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन को कर दिया गया है रद्द.

Indian Railways: धनबाद और रांची के रास्ते दरभंगा से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. तारीख यहां चेक कर लें.

विज्ञापन

Indian Railways: अगर आपने बिहार के दरभंगा से झारखंड, ओडिशा या सिकंदराबाद की यात्रा का प्लान किया है, तो यह खबर आपके काम की है. पहले इस खबर को पढ़ लें, क्योंकि आपको अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ सकती है. जी हां, सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

धनबाद और रांची के रास्ते चलती है ट्रेन

यह ट्रेन धनबाद और रांची के रास्ते चलती है. बड़ी संख्या में बिहार के लोग इस ट्रेन से झारखंड आते हैं. इस ट्रेन के रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. 10 से 20 सितंबर के बीच किस-किस दिन ट्रेन रद्द रहेगी, उसका पूरा विवरण यहां बता देते हैं. यह भी बता देते हैं कि ट्रेन को क्यों रद्द किया गया है.

भूपदेवपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से ट्रेन रद्द

भूपदेवपुर स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इसकी वजह से रांची और धनबाद होकर चलने वाली सिकंदराबाद- दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है. भारतीय रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है.

10, 13, 17 और 20 सितंबर को रद्द रहेगी ट्रेन

रेलवे ने बताया है कि 10, 13, 17 और 20 सितंबर को दरभंगा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के परिचालन को निरस्त कर दिया गया है. 10, 14, 17 और 21 सितंबर को सिकंदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस के परिचालन को निरस्त किया गया है.

Also Read

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द, मुंबई मेल, आजाद हिंद समेत 4 के रूट डायवर्ट

Train News : पूजा के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में किया गया परिवर्तन ताे कई रद्द

IRCTC/Indian Railways : रांची से बिहार-बंगाल की यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों से पहले चलेंगी ट्रेनें, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Train News: झारखंड में 42 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हो गयी कैंसिल, ये है लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola